Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लहूलुहान इश्क: भाई ही निकला बहन के प्रेमी का कातिल

लोकल डेस्क, एन के सिंह।
लहूलुहान इश्क: भाई ही निकला बहन के प्रेमी का कातिल

मोतिहारी पुलिस ने 48 घंटे में बेनकाब किया 'अंधा कत्ल'।

पूर्वी चम्पारण: प्यार, तकरार और फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला कत्ल... मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई एक जघन्य हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। जिसे लोग 'अंधा कत्ल' मान रहे थे, वह दरअसल ऑनर किलिंग और नफरत की एक खौफनाक दास्तान निकली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य कातिल की तलाश में छापेमारी जारी है।

हत्या का कारण: बहन का प्रेम-प्रसंग भाई को नागवार गुजरा।
 
सोशल मीडिया के जरिए हुई मृतक विशाल पासवान की पहचान।

खून से सने कपड़े और घटनास्थल से चप्पल बरामद।
 
पुलिसिया कार्रवाई: 48 घंटे के भीतर एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

बांध के नीचे मिला था रेता हुआ गला

बीते दिनों मुफ्फसिल थाना अंतर्गत हराजपुर टकुलिया गांव के पास बांध के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। कातिलों ने बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया था। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। 24 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान पतौरा बनकट निवासी विशाल पासवान के रूप में हुई।
साजिश: प्रेम की राह में 'भाई' बना जल्लाद
सदर-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जब तकनीकी साक्ष्यों और 'ह्यूमन इंटेलिजेंस' को खंगाला, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि विशाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। युवती का भाई रवि कुमार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। उसने अपने साथी आदित्य कुमार के साथ मिलकर विशाल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
खुलासा: सलाखों के पीछे पहुंचा राजदार
पुलिस ने जाल बिछाकर सहयोगी आदित्य कुमार को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में आदित्य टूट गया और उसने कत्ल की पूरी कहानी उगल दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी रवि कुमार के वे कपड़े बरामद किए हैं, जो हत्या के वक्त खून से सने थे। इसके अलावा मृतक की चेन और घटनास्थल से चप्पल भी बरामद की गई है।

 "मोतिहारी पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। महज 48 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा हमारी टीम की सजगता का प्रमाण है। मुख्य आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।"
इस सफल उद्भेदन में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अंबेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार, मो० शाहरूख, विपीन कुमार, मुमताल अंसारी और जिला आसूचना ईकाई (DIU) की टीम ने अहम भूमिका निभाई है।