Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लायन्स क्लब द्वारा ‘गुड टच–बैड टच’ जागरूकता

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “Comprehensive Sessions on Mental Health Awareness Program” वीरगंज महानगरपालिका के भीस्वा स्थित नवदीप एकेडेमी विद्यालय में सम्पन्न हुआ।लायन्स क्लब ऑफ सेंट्रलसिटी एवं सानो पाइला संस्था के संयुक्त आयोजन तथा नवदीप एकेडेमी के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों की उत्साहजनक सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ ‘गुड टच’ एवं ‘बैड टच’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के बारे में सरल एवं खुलकर जानकारी देते हुए किसी भी असहज स्थिति में अभिभावक, शिक्षक अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को तुरंत जानकारी देने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में लायंस डिस्ट्रिक्ट 325 S के  जिलापाल (निर्वाचित) लायन राम बिहारी पाण्डे उपस्थित रहे। वहीं लायन सुनिल कुमार गुप्ता, गुड्डी जोशी, दिगम्बर गुप्ता सहित विभिन्न समाजसेवी एवं लायन्सकर्मियों की सहभागिता रही।कार्यक्रम के अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ सेंट्रलसिटी की अध्यक्ष लायन सुशिला साह ने प्रमुख अतिथि जिलापाल (निर्वाचित) लायन राम बिहारी पाण्डे को फूलमाला, अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र एवं माया को चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रशिक्षण सानो पाइला संस्था के राज कुमार तामाङ, काजल झा एवं रेखा कुर्मी ने प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, सकारात्मक सोच, आत्मसम्मान, भावनात्मक संतुलन तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले व्यवहारिक पक्षों के बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख अतिथि जिलापाल (निर्वाचित) लायन राम बिहारी पाण्डे ने कहा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आज समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है तथा विद्यालय स्तर से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वासी, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के लिए अभिभावक, विद्यालय एवं समाज की साझा जिम्मेदारी पर बल दिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज भी समाज में खुलकर चर्चा न होने वाला विषय बना हुआ है, इसलिए विद्यालय स्तर से जागरूकता फैलाना आवश्यक है। उनका मानना था कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मबलयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में प्रभावकारी साबित होंगे।

लायन्स क्लब ऑफ सेंट्रलसिटी की अध्यक्ष लायन सुशिला साह की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव लायन कविता खड़का ने किया। आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के जनचेतनामूलक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की जानकारी दी।