Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लेस्बियन पार्टनर के इश्क़ में 5 महीने के बच्चे की हत्या

स्टेट डेस्क, श्रेया पांडेय |

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें 25 साल की एक महिला ने लेस्बियन पार्टनर के लिए अपने 5 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

25 वर्षीय भारती और उसकी समलैंगिक प्रेमिका सुमित्रा को 2 नवंबर को 5 महीने के बेटे ध्रुवन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चिन्नाट्टी गांव की रहने वाली भारती नाम की आरोपी के दो और बच्चे हैं और दोनों लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 3 साल है। भारती के पति के. सुरेश को हाल ही में उसके समलैंगिक संबंध के बारे में पता चला था और वह अक्सर घर पर उससे झगड़ा करता था।

2 नवंबर को भारती ने कथित तौर पर अपने नवजात बेटे का गला घोंट दिया और अपने परिवार वालों को बताया कि बच्चे की अचानक मौत हो गई। परिवार के सदस्य दिन में काम पर गए हुए थे और उन्होंने भारती की बात पर यकीन कर लिया और बच्चे को दफना दिया। हालांकि, सुरेश को अपनी पत्नी पर कुछ शक था और उसने बच्चे की मौत की जांच के लिए केलमंगलम पुलिस से संपर्क किया था। जांच करने पर पुलिस को भारती द्वारा सुमित्रा को भेजी गई मृत बच्ची की एक तस्वीर मिली, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। अन्य चैट, तस्वीरों और वीडियो से भारती और सुमित्रा के बीच अंतरंग संबंधों का पता चला।

पूछताछ करने पर भारती और सुमित्रा दोनों ने अपराध कबूल कर लिया और सुमित्रा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।