Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लॉरेंस गैंग का शूटर, UP में ढ़ेर

नोएडा, आकाश कुमार|

नोएडा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के संयुक्त प्रयास ने कुख्यात लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में हुई।

मारा गया बदमाश गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार है। कुख्यात शूटर्स से एक बाइक, पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ की तरफ आ रहा है। टीम ने हापुड़ पुलिस को इस जानकारी से अवगत कराया। जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश मौके पर हीढ़ेरहो गया । पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत अन्य मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमों में उसे न्यायालय ने सजा भी सुनाई थी।