Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वायनाड में पोस्टर वार: गांधी परिवार को CM चयन पर खुली चेतावनी

मुस्कान कुमारी, स्टेट डेस्क 

वायनाड (केरल)केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-led UDF की बड़ी जीत के बाद CM पद को लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। राहुल गांधी की सलाह के बावजूद वायनाड में पोस्टर लगाकर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया जा रहा है और चेतावनी दी गई है कि वायनाड अमेठी बन सकता है।

केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ ने पार्टी की जीत की खुशी को छीन लिया है। प्रियंका गांधी वाद्रा के संसदीय क्षेत्र वायनाड में लगे पोस्टरों में सीधे राहुल और प्रियंका गांधी को निशाना बनाया गया है।

एक पोस्टर में लिखा है- “श्री राहुल, केसी आपके बैग वाहक हो सकते हैं, लेकिन केरल की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।” दूसरे पोस्टर पर साफ चेतावनी है- “वायनाड अगला अमेठी बन सकता है।”

कांग्रेस हाईकमान का फैसला
  
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दे रहा है। वेणुगोपाल, जो दिल्ली में कांग्रेस महासचिव हैं, को केरल के अधिकांश विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के समर्थकों ने भी अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। सतीशन के समर्थक पोस्टर, प्रदर्शन और दबाव की रणनीति अपना रहे हैं।

राहुल गांधी की चेतावनी बेअसर

कुछ दिन पहले तीनों दावेदारों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने पोस्टर युद्ध और दबाव की राजनीति न करने की सख्त हिदायत दी थी। लेकिन यह चेतावनी सिरे से नजरअंदाज कर दी गई। 

केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की योजना के तहत वीडी सतीशन को कैबिनेट में अहम पद और रमेश चेन्निथला को स्पीकर बनाने का प्रस्ताव है। हालांकि सतीशन साफ कह चुके हैं कि वे मुख्यमंत्री पद के अलावा कुछ नहीं स्वीकार करेंगे।

परिस्थिति जटिल

केरल में 10 साल बाद वामपंथी सरकार को हराने के बाद कांग्रेस गठबंधन UDF में उत्साह था, लेकिन CM चयन को लेकर आठ दिन बीत जाने के बावजूद फैसला नहीं हो सका है। इस देरी पर भाजपा ने भी तंज कसा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में पांच साल में पांच मुख्यमंत्री बनाने की योजना नजर आ रही है।

वेनुगोपाल के समर्थन में तिरुवनंतपुरम के पार्टी कार्यालयों में पोस्टर लगाए गए हैं, जबकि सतीशन गुट अपनी ताकत दिखाने में जुटा है। सतीशन के पास IUML जैसे सहयोगी का भी समर्थन है और उन्हें जनता की पसंद माना जा रहा है।

कांग्रेस हाईकमान अब इस गतिरोध को तोड़ने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। पार्टी नेतृत्व इस बात से भी वाकिफ है कि सतीशन को नाराज करने से केरल में नुकसान हो सकता है।