लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दरौंदा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जलालपुर गांव निवासी रामायण महतो पिता शिवकरण महतो, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रामायण महतो के विरुद्ध न्यायालय से कांड संख्या 224/25 में वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दरौंदा थाना पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी फरार आरोपी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसके विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।






