लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मार्च माह के चतुर्थ शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उमवि फतेहपुर, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला, उच्च माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर नंदा टोला, उमवि कौथुआसारंगपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत, सहित विभिन्न विद्यालय में इस बार का विषय मस्तिष्क ज्वर (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम-जापानी इंसेफेलाइटिस)-से बचाव की जानकारी रहा, जो वर्तमान समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रही है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय तथा क्या करें और क्या नहीं करें के बारे में विस्तार से बताया गया। बताया गया कि यह बीमारी मुख्य रूप से 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों को अधिक प्रभावित करती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
शिक्षकों ने बच्चों को साफ-सफाई, नियमित हाथ धोने, शुद्ध भोजन करने, पानी उबालकर पीने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। साथ ही मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सजग र







