लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा: दारौंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता दिलीप कुमार एवं कनीय विद्युत अभियंता (जेई) दीपक कुमार ने किया। अभियान में विभागीय कर्मी भी शामिल रहे।
जांच के दौरान विद्युत ऊर्जा चोरी पकड़े जाने पर दारौंदा गांव निवासी आबिद खान पर 10,120 रुपये, रामगढ़ा टोला मरदनपुर निवासी शिवशंकर पर 65,300 रुपये, हरदिया गांव के दारौंदा टोला निवासी विराज साह पर 10,824 रुपये, बेला गोबिंदापुर निवासी राजू कौशल पर 17,261 रुपये, दारौंदा गांव निवासी मोहम्मद असलम रजा पर 56,945 रुपये, बेला गोबिंदापुर निवासी अरुण कुमार महतो पर 1,488 रुपये तथा दारौंदा गांव निवासी शहाबुद्दीन अहमद पर 11,984 रुपये का राजस्व क्षति (जुर्माना) निर्धारित किया गया है।
बिजली विभाग की शिकायत पर सभी सात आरोपितों के विरुद्ध दारौंदा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






