Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विनेश फौगाट ने डब्ल्यूएफआई पर लगाए गंभीर आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

गोण्डा l अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जानबूझकर नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है। नंदनीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचीं विनेश ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सब भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के इशारे पर किया जा रहा है।

विनेश ने कहा कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए सभी जरूरी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएफआई द्वारा जारी ‘कारण बताओ’ नोटिस का जवाब भी समय पर भेज दिया गया है। इसके बावजूद उन्हें प्रतियोगिता में खेलने से रोकने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने कहा कि वह पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आई हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका डोप टेस्ट पूरी तरह क्लीन है और किसी भी तरह की तकनीकी बाधा नहीं है। विनेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्होंने दिसंबर 2024 में ही वापसी की इच्छा जाहिर कर दी थी, तब छह महीने तक उन्हें कोई नोटिस क्यों नहीं भेजा गया।

पहलवान ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता शुरू होने से केवल दो दिन पहले नोटिस जारी करना किसी साजिश का हिस्सा लगता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए और किसी व्यक्तिगत द्वेष के कारण उन्हें अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि विनेश फौगाट लंबे समय से भारतीय कुश्ती संघ और उसके पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ मुखर रही हैं। ऐसे में उनके नए आरोपों ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती जगत में विवाद को हवा दे दी है।