Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीरगंज: गहवामाई की चौथी रथयात्रा की तैयारियां तेज

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • अजय कुमार साह ने दिया उल्लेखनीय सहयोग।

वीरगंज: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री गहवामाई की चौथी विशाल रथयात्रा एवं महाप्रसाद भंडारे की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जारी हैं। इसी क्रम में ऑनलाइन न्यूज दैनिक के संपादक एवं प्रकाशक अजय कुमार साह ने धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।

अजय कुमार साह ने अपने पिता बनारसी साह तुरहाके नाम से 35 किलोग्राम शुद्ध घी तथा अपने बड़े भाई बिपिन साह तुरहा के नाम से 56 भोग प्रसाद के लिए आवश्यक सामग्री समिति को भेंट की। उनके इस सहयोग की स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति ने सराहना की है।

धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से किए गए इस सहयोग को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि ऐसे सहयोग से धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में बड़ी मदद मिलती है।

श्री गहवामाई की चौथी विशाल रथयात्रा आगामी आषाढ़ 32 (गुरुवार) को भव्य रूप से निकाली जाएगी, जबकि महाप्रसाद भंडारा सावन 1 को आयोजित होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

अजय कुमार साह पिछले कई वर्षों से गहवामाई के धार्मिक आयोजनों में निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं। तीसरी रथयात्रा के दौरान उन्होंने हलवा प्रसाद के लिए 550 किलोग्राम सूजी उपलब्ध कराई थी, जबकि दूसरी रथयात्रा में 50 टी-शर्ट और 1,500 से अधिक फ्रूटी का वितरण किया था।

इस अवसर पर अजय कुमार साह ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उनका मानना है कि सामूहिक सहयोग से ही धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलती है और समाज में आपसी भाईचारा तथा सद्भाव और अधिक सशक्त होता है।