Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीरगंज में इस्कॉन ने भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित की

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता

रक्सौल / बीरगंज: वैदिक परंपरा के अनुसार मनाई जाने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बीरगंज में भव्य और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई। इस्कॉन बीरगंज के आयोजन में सम्पन्न इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।जगन्नाथ रथ यात्रा एक पवित्र और उल्लासपूर्ण पर्व है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलदेव तथा सुभद्रा महारानी की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर भगवान मंदिर से बाहर निकलकर आम भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

आयोजकों के अनुसार यह पर्व समाज में एकता, भक्ति और समानता का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य रथ यात्रा, मधुर भजन-कीर्तन, प्रेरणादायक आध्यात्मिक प्रवचन तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया।रथ यात्रा गहवा माई पार्क से शुरू होकर मकालु होटल, पूजन होटल, कैलाश होटल, घड़ीअर्वा पोखरी, गीता मंदिर रोड होते हुए पुनः माइस्थान पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई।इस रथ यात्रा में विद्यालय एवं कॉलेज के विद्यार्थी, व्यापारिक समुदाय, विभिन्न संस्थाएं तथा बीरगंज के आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी रही। साथ ही पर्सा, बारा और रौतहट जिलों के अलावा भारत के रक्सौल क्षेत्र से भी हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। रथ यात्रा के बाद श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया तथा नृत्य-नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम इस्कॉन वीरगंज के प्रमुख मुक्तिनाथ साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें प्रमुख अतिथि के रूप में वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर रूंगटा उपस्थित रहे। इसके अलावा इस्कॉन वीरगंज के आयुष गिरि, गौरसवन दास, श्याम मनोहर साह सहित अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।