लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/सिसवन प्रखंड के सिसवन महाराणा चौक पर वीर शिरोमणि, अदम्य साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर जिला सांसद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक कोटि-कोटि नमन किया।महाराणा प्रताप जी का त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।







