Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीर सैनिकों के सम्मान में सीएम नीतीश ने दिया योगदान

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

पटना: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि और सम्मान प्रकट किया। सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री आवास (01 अणे मार्ग) पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग भी लगाया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु सैनिकों की कुर्बानियां अमिट हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना बाहरी और आंतरिक चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करते हैं।

फंड में अंशदान की अपील:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को बहादुर सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अवश्य योगदान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा यह अंशदान सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा। यह फंड सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की भागीदारी:
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री उपस्थित थे। इनमें जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव चन्द्रशेखर सिंह शामिल थे। सैनिक कल्याण निदेशालय से निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार, कर्नल संतोष कुमार त्रिपाठी, कर्नल मनोज कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।