Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप रेस के नए सरताज

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ अब और रोमांचक हो गई है। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली और सीजन में कुल 579 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श 563 रन के साथ पहले स्थान पर थे। मार्श ने आरआर के खिलाफ 57 गेंदों में 96 रन बनाए थे। वहीं अपनी पिछली दो पारियों में उन्होंने 111 और 90 रन की दमदार पारियां खेली थीं। हालांकि वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे वह ज्यादा देर तक शीर्ष पर नहीं टिक सके।

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है। इससे पहले उन्होंने जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 37 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली थी, हालांकि उस मुकाबले में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। एलएसजी के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने शुरुआत संभलकर की, लेकिन जल्द ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए और महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ऑरेंज कैप तालिका में अब मिशेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एलएसजी के ही हाइनरिक क्लासन 555 रन लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 554 रन और शुभमन गिल 552 रन के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं पर्पल कैप की दौड़ में एलएसजी के प्रिंस यादव 16 विकेट के साथ आगे हैं। हालांकि जोफा आर्चर ने आयुष बदोनी को आउट कर अपने विकेटों की संख्या 18 तक पहुंचाई और चौथे स्थान पर जगह बना ली।