Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शहीद मुकुंद प्रसाद खनाल स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा वृक्षारोपण

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • "हरित वीरगंज" अभियान को मिला बल।

वीरगंज: "वृक्ष लगाओ– पर्यावरण बचाओ, हमारा वीरगंज–हरित वीरगंज" के मूल नारे के साथ शैक्षिक शहीद मुकुंद प्रसाद खनाल स्मृति प्रतिष्ठान, वीरगंज द्वारा शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वीरगंज महानगरपालिका–16 स्थित नगवा मइदिया पोखरी परिसर में अवस्थित बाबा गनिनाथ गोबिंद जी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठान की अध्यक्ष मुना खनाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा शाखा के सभापति बृजकिशोर पटेल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के वरिष्ठ सलाहकार एवं समाजसेवी प्रकाश कुमार उपाध्याय, नेपाल प्रौढ़ संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नन्दलाल अहिर, प्राध्यापक हरेराम ठाकुर, संतोषानन्द महाराज, पत्रकार राकेश साह, संतोष कुशवाहा, राजन सिंह, क्रियाशील पत्रकार मंच नेपाल के अध्यक्ष आनन्द पटेल सहित प्रतिष्ठान के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इसी प्रकार प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष युवराज खड्का, कोषाध्यक्ष वीणा आचार्य, सहसचिव अजित भुजेल, सदस्य अभिलाष गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुभाष सिंह, नवराज भट्टराई सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से वृक्षारोपण में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठान के सचिव लालबाबु सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन श्रवण रायमाझी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण सौंपने के लिए वृक्षारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। प्रतिष्ठान ने भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।