Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शाक्या कोचिंग सेंटर की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक पहल, छात्रों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

सिवान : क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शाक्य कोचिंग सेंटर की नई शाखा का भव्य उद्घाटन चनौर पंचायत के चंदौर गाँव में, सरकारी विद्यालय (10+2) के पूर्व दिशा स्थित भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संस्थान के निदेशक एवं गणित विशेषज्ञ मार्कंडेय मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को गणित से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि गणित कोई कठिन विषय नहीं है। निरंतर अभ्यास और शिक्षक का सही मार्गदर्शन मिले तो गणित से आसान कोई विषय नहीं होता।
 

उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक इंग्लिश बेसिक एवं इंग्लिश स्पोकन की विशेष कक्षाएँ प्रारंभ की जाएँगी, ताकि आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी विषय में कठिनाई न हो। संस्थान में कक्षा 6वीं से 12वीं तक (बीएसईबी एवं सीबीएसई ) के विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के पदाधिकारी एवं शिक्षक
निदेशक एवं गणित विशेषज्ञ – मार्कंडेय मौर्य,मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह,

सह-निदेशक एवं साइंस विशेषज्ञ रवि सिंह,शिक्षक अमन सिंह,शिक्षिका मनिषा कुमारी, संगम कुमारी,पुष्पा कुमारी का योगदान रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जुझारू नेता एवं चनौर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शेर खान,सरपंच मुकेश सिंह,बीडीसी सदस्य – हरिहर सिंह,पूर्व सरपंच एवं भावी मुखिया प्रत्याशी – रविन्द्र कुमार यादव,सत्येंद्र कुमार गुप्ता,
मिथिलेश कुमार मौर्य,सुनील कुमार यादव,अभिमन्यु सिंह
सोनू कुमार यादव,सत्येंद्र कुमार यादव,रामकुँवर सिंह ( पूर्व प्रधानाचार्य)श्यामदेव सिंह(पूर्व शिक्षक),मनीष कुमार ठाकुर
आकाश कुमार यादव,निखिल कुमार,बिट्टू कुमार,शत्रुधन कुमार
बनारसी कुमार,चंदन कुशवाहा
कमलेश कुशवाहा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष शेर खान ने इस मौके पर कहा की 
“अंग्रेज़ी और गणित विषय से बच्चों के मन में बैठे डर को दूर करना जरूरी है। इसके लिए हम राज्य के शिक्षा मंत्री के समक्ष आवाज़ उठाएँगे, ताकि केवल क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के विद्यार्थी इन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”