Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शादी के 5 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार 

जमुई, श्रेयांश पराशर | 

बिहार के जमुई जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के सिर्फ पांच दिन बाद नई-नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा जब दुल्हन को ससुराल ले जा रहा था, तभी रास्ते में एक बहाने से कार रुकवाई गई और दुल्हन मौका पाकर गायब हो गई।

यह मामला जमुई जिले के झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक का है, जहां बारात बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से आई थी। शादी हर्षोल्लास से संपन्न हुई थी, लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद एक चौंकाने वाली घटना हो गई। शादी के पांच दिन बाद जब दूल्हा अपनी पत्नी को लेकर ससुराल के लिए रवाना हुआ, तो रास्ते में दुल्हन ने पानी पीने की इच्छा जताई। दूल्हा जब पानी लाने के लिए कार से उतरा, तभी दुल्हन मौके का फायदा उठाकर अपने पहले से तय प्रेमी राजू कुमार के साथ फरार हो गई। कार में लौटने पर दूल्हे को अपनी दुल्हन गायब मिली।

पहले से प्रेम संबंध थे

जानकारी के मुताबिक, युवती और राजू के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ भागने की पूरी योजना पहले से बना रखी थी। इस मामले को लेकर दूल्हा पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।लड़की के पिता ने राजू कुमार समेत दो अन्य युवकों और दो महिलाओं पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।