लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/हसनपुरा में धावा दल की कार्रवाई: तीन बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर कारवाही के निर्देश सिवान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित धावा दल ने बुधवार को सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
धावा दल ने हसनपुरा स्थित शिवम ईंट उद्योग से दो बाल श्रमिकों को तथा लक्ष्मी बिरयानी एंड एग रोल दुकान से एक बाल श्रमिक को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से विमुक्त कराया। सभी मुक्त कराए गए बच्चों को आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया।
इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री विशाल कुमार सिंह (सिसवन प्रभारी, हसनपुरा), श्री सौरभ सुमन (दरौंदा), श्री हिमांशु राज (दरौली) एवं श्री विश्वजीत कुमार (नौतन) के साथ हसनपुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी और बल शामिल रहे।
प्रभारी श्रम अधीक्षक, सिवान ने संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि दोषी नियोजकों के विरुद्ध शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।







