Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री गौरीशंकर बाबा मंदिर ऊंजाय में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दारौंदा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दरौंदा के अलग-अलग गांवों में श्रद्धालु शिवभक्ति में डूबे नजर आए. उजाय के ऐतिहासिक गौरीशंकर बाबा मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. करीब 100 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर में हजारों भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए.

वही पंडित सचिन मिश्रा व ओम प्रकाश मिश्रा ने रुद्राभिषेक कराया ।वही उजाय का यह श्री गौरी शंकर बाबा मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह की देखरेख में पुलिस बल, एवं चौकीदार तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कतारें व्यवस्थित बनी रहे. मंदिर कमेटी के अनुसार दिन में मेले का आयोजन हुआ. जिसमेंसरपंच मिथलेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ छोटे सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेश सिंह, रितेश सिंह उर्फ बजरंगी, प्रदीप सिंह,राहुल सिंह, बुलेट सिंह, अमित सिंह, ऋषभ सिंह, अंकित गुप्ता, शिवम बाबा, अनमोल कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार भारती के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।