Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री बौद्धिमाई मंदिर में 16 मई को विशेष साधारण सभा

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 16 नगवा स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले श्री बौद्धिमाई मंदिर परिसर में आगामी 16 मई , शनिवार को विशेष साधारण सभा एवं अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है।

श्री बौद्धिमाई क्षेत्र विकास संचालन समिति ने संस्थागत सुदृढ़ीकरण, पारदर्शी प्रबंधन तथा नए नेतृत्व चयन के उद्देश्य से अधिवेशन का आह्वान किया है।समिति द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अधिवेशन सुबह ठीक 7 बजे मंदिर परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। समिति ने बताया कि मंदिर के समग्र विकास, भावी योजनाओं तथा व्यवस्थापन को और प्रभावकारी बनाने के लिए अधिवेशन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।अधिवेशन के मुख्य एजेंडे में पिछले कार्यकाल की प्रगति प्रतिवेदन एवं आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पारित करना, नई कार्यसमिति का चयन करना तथा मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करना शामिल है।
समिति अध्यक्ष द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि श्री बौद्धिमाई मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि वीरगंज क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण धरोहर भी है। इसलिए इसके संरक्षण, व्यवस्थापन एवं विकास के लिए पूरे समुदाय का सहयोग आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त मंदिर क्षेत्र को व्यवस्थित, आकर्षक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए दीर्घकालीन योजनाओं पर भी अधिवेशन में विशेष चर्चा की जाएगी।
समिति ने बताया कि मंदिर की आर्थिक पारदर्शिता, संरचनात्मक सुधार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि तथा धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नए नेतृत्व चयन को भी महत्वपूर्ण माना गया है।अधिवेशन में समिति के सभी पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, स्थानीय बुद्धिजीवी, श्रद्धालु, समाजसेवी एवं सरोकारवाले व्यक्तियों की सहभागिता रहने की अपेक्षा की गई है। समिति ने सभी से समय पर उपस्थित होकर सुझाव, सलाह एवं सक्रिय सहभागिता देने का हार्दिक अनुरोध किया है।स्थानीय लोगों के अनुसार श्री बौद्धिमाई मंदिर बीरगंज के पुराने धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। विशेष पर्व एवं धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। पिछले कुछ वर्षों में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थापन में भी कई सुधारात्मक कार्य किए गए हैं।