Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बीरगंज में भव्य शोभा यात्रा

स्टेट डेस्क

रक्सौल, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंजश्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीरगंज नेपाल  में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा सम्पन्न हुई है। विश्व हिंदू परिषद नेपाल, बीरगंज के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली गई।

दोपहर 2 बजे बीरगंज के घंटाघर से शुरू हुई शोभा यात्रा माईस्थान मंदिर, हनुमान मंदिर, विर्तामाई मंदिर, छपकैया छठ घाट, रेलवे रोड, अमर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामटोल तथा गहवा होते हुए पुनः घंटाघर पहुंचकर समापन की गई।शोभा यात्रा में बीरगंज महानगरपालिका के विभिन्न वार्डों से निकाली गई झांकियों एवं बाजा-गाजा के साथ आई टोलियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था, भक्ति और उत्साह प्रकट किया।

कार्यक्रम को सभ्य, मर्यादित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए करीब 2 हजार स्वयंसेवकों को परिचालन किया गया था। साथ ही शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीरगंज महानगरपालिका, जिला प्रशासन कार्यालय तथा नेपाल पुलिस,सशस्त्र पुलिस बल एवं सुरक्षा निकायों द्वारा विशेष सतर्कता अपनाई गई थी।
पर्सा जिले में स्थित विभिन्न हिंदू संघ-संस्थाओं, क्लबों तथा धार्मिक संगठनों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शोभा यात्राएं निकालकर हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पेयजल, ठंडा पानी, जूस, शरबत तथा बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गई थी।समग्र रूप से इस वर्ष का हनुमान जन्मोत्सव बीरगंज में भव्य, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।