लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
दारौंदा /प्रखंड के बगौरा गांव के दक्षिण टोला स्थित अंबेडकर नगर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को मनाया गया। जयंती समारोह के पश्चात बुधवार को प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बगौरा अम्बेडकर नगर से मंगलशाही, भवानी मोड़, न्यू मार्केट, चौबाह स्थान, पुरानी बाज़ार, पश्चिम टोला, शिव मोड़ होते हुए पुनः अम्बेडकर नगर पहुँचा।
इस दौरान युवाओं ने संत रविदास को एक महान विचारक बताया। सन्त रविदास अमर रहे के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो गया। शोभायात्रा में समाजसेवी मंजय राम, मुकेश कुमार राम, रूपेश कुमार राम, राजन राम, सूरज राम, बलिराम राम, सिकन्दर राम, धीरज राम, शुभम राम, विकास राम, मिथुन राम, लालबाबू राम, अजय राम, बलिंद्र राम, जीतन राम, नीतीश राम, आलोक बासफोर, हरिशंकर राम, गुड्डू राम सहित ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है।







