लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान | दारौंदा छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर स्थानीय बाजार दरौंदा में सड़क पार कर घर जाने के क्रम मोटर साइकिल की धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज को ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव निवासी सुंद्रिका साह (70वर्ष) रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुंद्रिका साह शनिवार की देर रात्रि दुकान बंद कर के घर जा रहे थे. इस बीच दरौंदा मछली बाजार के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार छपरा से सीवान जा रहा मोटरसाइकिल सवार की धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से स्थित गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने रविवार की सुबह में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज को ले जाने के क्रम में दरौंदा के समीप मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह को दीं. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक सुंद्रिका साह के चार लड़के एवं तीन लड़की है. सभी का शादी हो गई है. इधर घटना की जानकारी के बाद पत्नी हेवन्ती देवी रो रो कर मूर्छित हो जा रही है.







