Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति। की इलाज के दौरान पटना हुई मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा. छपरा मुख्य मार्ग पर दरौंदा बाजार के समीप भारतीय स्टेट बैंक के सामने 09 मार्च को सड़क दुर्घटना में बृजबिहारी सिंह  गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में बुधवार की अहले सुबह में मौत हो गई.

घायल की पहचान थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द गांव निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत बृजबिहारी सिंह (65 वर्ष) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार 09 मार्च को बृजबिहारी सिंह उर्फ टुनटुन सिंह दरौंदा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पैसे की निकासी के लिए गए थे. बैंक के सामने सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्ध को उठाकर दरौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सीवान से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.