Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समान प्रकृति के बिटुमिनस कार्यों के तहत बिटुनिमस कोल्ड मिक्स के कार्य भी मान्य

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • मीडिया में निविदा शर्त में परिवर्तन संबंधी खबर पर विभाग ने जारी किया अपना पक्ष

पटना। पथों के संधारण की दिशा में लॉन्ग टर्म आउटपुट एंड परफॉर्मेंस बेस्ड रोड एसेट्स मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (ओपीआरएमसी-थर्ड) टर्म को अपनाने और निविदा शर्त में अवांछित परिवर्तन किए जाने संबंधी मीडिया की खबरों पर पथ निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट की, विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि समान प्रकृति के बिटुमिनस कार्यों के तहत बिटुमिनस (अलकतरा) कोल्ड मिक्स का कार्य भी मान्य है। पथ प्रमंडलाधीन किसी पैकेज विशेष में बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य किया जाना है तो पैकेज के निविदा दस्तावेज में बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य की वांछित विशिष्ट अनुभव की अर्हता को कंडिका 2.42 (बी) में पृथक रूप से सम्मिलित किया जाना है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से रोहतास और कैमूर अंतर्गत वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र और मुंगेर के भीमबांध वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र में वन के उन्नयन, संधारण के बिटुमिनस कार्य को कोल्ड मिक्स तकनीक से किया जाना है। यहां किसी प्रकार की अग्नि का प्रयोग वर्जित है। पथ प्रमंडल भभुआ, पथ प्रमंडल डेहरी ऑनसोन एवं पथ प्रमंडल मुंगेर के तहत वन पथों में बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य करने का प्रावधान है।

चूकि बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य के लिए अलग प्लांट एवं मशीनरीज आदि का उपयोग निहीत है, इसलिए वन्यप्राणी अंचल पटना की ओर से सशर्त अनुमति के अनुरूप बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य के लिए निविदा में संवेदकों से विशिष्ट अनुभव की अर्हता को पूर्ण किए जाने का प्रावधान किया गया है। ओपीआरएमसी-थर्ड के लिए जारी निविदा 100 अदद पैकेजों में राष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई है। बिटुमिनस कोल्ड मिक्स कार्य मात्र तीन अदद पैकेजों में सम्मिलित है।