Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने आज ली शपथ

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह ।

नई सरकार में पुराने और नए चेहरों को मिली जगह, कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार में गुरुवार को नई सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता, अधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। नई कैबिनेट में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा और संजय सिंह टाइगर जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा श्रेयसी सिंह, शीला कुमारी और श्वेता गुप्ता समेत कई महिला नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं जमा खान, मदन सहनी और संतोष कुमार सुमन जैसे नेताओं को शामिल कर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

माना जा रहा है कि सरकार ने आगामी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट तैयार की है। कई नए चेहरों को मौका देकर युवाओं और अलग-अलग समाज के लोगों को संदेश देने की कोशिश भी की गई है। अब सबकी नजर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को विभाग सौंप दिए जाएंगे।