Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

‘सरके चुनर’ विवाद: नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी, बोलीं—“किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था”

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

सरके चुनर’ गाने को लेकर उठे विवाद के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं और उन्होंने लिखित रूप में माफी दी है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं था और वह एक कलाकार के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाने में महिलाओं के कथित आपत्तिजनक और अशोभनीय चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेत्री को नोटिस जारी कर तलब किया था। इसके बाद गुरुवार को नोरा फतेही आयोग के सामने पेश हुईं और अपना पक्ष रखा।

सुनवाई के दौरान नोरा फतेही ने आयोग को लिखित जवाब सौंपा और माफी मांगते हुए कहा कि वह “एक परिस्थिति में फंस गई थीं।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह से समाज या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था।

अभिनेत्री ने अपने पक्ष में यह भी बताया कि उन्होंने गाने के एक विशेष संस्करण की शूटिंग की थी और बाद में जारी किए गए अन्य संस्करणों के कुछ हिस्सों से वह सहमत नहीं थीं। उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि रिलीज के बाद हुए बदलावों में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी।

इस गाने में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आए थे, जिन्हें इससे पहले इसी मामले में आयोग के समक्ष पेश होना पड़ा था। आयोग इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है और सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

विवाद बढ़ने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा, जहां कई लोगों और संगठनों ने गाने के बोल और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई। वहीं कुछ लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर भी देखा, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।

गौरतलब है कि हाल के समय में मनोरंजन जगत में कंटेंट को लेकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का मुद्दा लगातार उठता रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि फिल्मों और गीतों में प्रस्तुत सामग्री समाज पर किस तरह का प्रभाव डालती है।