Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सशस्त्र प्रहरी कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

34 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान।

बीरगंज: सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा के आयोजन में “सीमावासियों के साथ सशस्त्र प्रहरी” कार्यक्रम अंतर्गत पर्सा के सिरसिया क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले विपन्न एवं सीमांतकृत समुदाय को लक्षित कर आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आँखों की जांच एवं परामर्श सेवा प्रदान की गई। 

कार्यक्रम तिलगंगा आँखा अस्पताल, काठमांडौ तथा सामुदायिक आँखा केन्द्र, बीरगंज के संयुक्त प्राविधिक सहयोग में सम्पन्न हुआ, जबकि सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल बीओपी सिरसिया ने कार्यक्रम का सहजीकरण किया। शिविर में एक दिवसीय मोतियाबिंद शल्यक्रिया सम्बन्धी परीक्षण एवं पहचान कार्यक्रम भी संचालित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा के गणपति मोहन बहादुर श्रेष्ठ उपस्थित रहे। इसके अलावा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल बीओपी श्रीर्सिया के प्रहरी निरीक्षक समराज खड्का, मेडिकल संयोजक महेश सिंह धामी, छपकैया क्षेत्र के वरिष्ठ प्रहरी नेत्र राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर में कुल 211 लोगों की आँखों की जांच की गई, जिनमें 34 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। आयोजकों के अनुसार मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का तिलगंगा आँखा अस्पताल, काठमांडौ द्वारा निःशुल्क शल्यक्रिया किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सेवाग्राहियों को आवश्यकता अनुसार आई ड्रॉप एवं दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को आधारभूत स्वास्थ्य सेवा सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने भी निःशुल्क विशेषज्ञ सेवा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण एवं सीमांतकृत समुदाय के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रहे हैं।