Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहयोग शिविर में आम लोगो को शिकायत और सुझाव रखेने का अवसर :- बीडीओ शिम्पी कुमारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “सहयोग शिविर” आयोजित करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, दरौंदा द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला दण्डाधिकारी, सीवान के निर्देश के आलोक में लिया गया है, जिसमें आम नागरिकों को अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा.

जारी आदेश के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए पंचायतवार रोस्टर तैयार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक शिविर में नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 मई 2026 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा अपराह्न सत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे. वहीं कुछ पंचायतों में 2 जून 2026 तक शिविर लगाने की तिथि तय की गई है. आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होकर निर्धारित तिथि तक चलेगी.

प्रमुख पंचायतों जैसे 19 मई को पंचायत पिनर्थु खुर्द एवं करसौत में पंचायत भवन पर,02 जून को पंचायत पकवलिया एवं रमसापुर पंचायत सरकार भवन, 16 जून को  पंचायत हडसर एवं सिरसाव पंचायत भवन,07 जुलाई को पंचायत कोथुआ सारंगपुर लोहिया भवन एवं  मडसरा पंचायत भवन, 21 जुलाई को पंचायत रसुलपुर पंचायत भवन एवं रुकुदीपुर  पंचायत सरकार भवन,11 अगस्त को पंचायत रामगढ़ा पंचायत भवन एवं बालबंगरा पंचायत भवन,18 अगस्त को पंचायत कोडारी कला, बग़ौरा पंचायत भवन एवं पंचायत शेरही, जलालपुर पंचायत सरकार भवन,1सितंबर पंचायत पाण्डेयपुर पंचायत भवन शिविर स्थल बनाया गया है. शिविर में कृषि, आपूर्ति, शिक्षा, स्वच्छता, रोजगार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके.
प्रखंड प्रशासन ने सभी आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने-अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.