Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में हुआ कवि गोष्ठी एवं होली मिलन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
 

छपरा 22 फरवरी। आरडीएस पब्लिक स्कूल छपरा के सभागार में सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 1बजे अपराह्न से कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सारण ज़िला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक डाॅ जौहर शफ़ियाबादी , उपाध्यक्ष डाॅ ऐनुल बरौलवी , सचिव सुरेश कुमार चौबे , कोषाध्यक्ष बबन सिंह एवं सदस्यों ने भाग लिया।

तदोपरांत होली मिलन मनाया गया और एक कवि गोष्ठी सम्पन्न हुआ। एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने रंग-गुलाल लगाया। उसके बाद कविताओं की फुहार से कवियों ने सबका मनोरंजन किया। काव्य पाठ करने वे कवियों में डाॅ जौहर शफ़ियाबादी , डाॅ ऐनुल बरौलवी , सुरेश कुमार चौबे , प्रो शकील अनवर , मोईज बभनवरवी , निर्भय नीर , सत्येंद्र दूरदर्शी , रवि भूषण हँसमुख , मंजू मानस , आरती कुमारी , प्रो डाॅ अमर नाथ प्रसाद , कवीन्द्र कुमार , डाॅ यू एस विश्वकर्मा , डाॅ अमरेंद्र बुलेट , निखिल कुमार , मोहित कुमार , राकेश कुमार फौजी , सुजीत कुमार सौरभ , दिलीप अज्ञात आदि ने अपनी अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं को झूमने पर विवश किया। सभागार देर तक वाह वाह से गूँजता रहा। सभी श्रोताओं ने कविताओं का ख़ूब आनंद उठाया।