लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान /दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत स्थित गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में बीती रात्रि चोरों ने जमकर तांडव मचाया और कई रूम के ताला काट कर कंप्यूटर सीपीयू मॉनिटर प्रिंटर की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य जी ने बताया कि कुछ कंप्यूटर पुराने थे वहीं चार-पांच रोज पहले 8 सेट कंप्यूटर आए थे विद्यालय के पुस्तकालय में रखा हुआ था जिसको शनिवार की रात्रि चोरी कर ली गई है। प्राचार्य ने बताया रविवार सुबह रात्रि प्रहरी ने फोन पर बताया की विद्यालय का ताला काट दिया गया है।
जब मैं विद्यालय पर पहुंचा तो गांव के भी कुछ लोग थे चौकीदार भी आए और रूम खोल करके देखा गया तो कंप्यूटर प्रिंटर मॉनिटर सीपीयू गायब है। चोरों ने एक दूसरे कमरे का भी ताला काटा जिसमें बड़ा सा एलईडी था बैटरी था जिसको नहीं ले गए हैं। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक लाखों मूल्य के कंप्यूटर की चोरी हुई है।।
सूचना मिलने पर दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। एक अन्य जांच टीम भी पहुंची मामले की तापसी में जुटे हुए हैं अब देखना यह है कि चोरी गए सामान की बरामदगी कब तक होती है और कौन-कौन लोग इसमें सम्मिलित हैं, हालांकि विद्यालय के पीछे चार पहिया वाहन के चक्का का निशान देखा गया है ऐसा प्रतीत होता है कि चार पहिया वाहन में ही सारे सामान को लाद कर आराम से चोरी करके और चोर चले गए हैं।







