Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान के लाल का कमाल: कोड़र गाँव के प्रकाश कुमार को YouTube ने इंदौर में किया सम्मानित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा बिहार की मिट्टी में वो हुनर है जो सात समंदर पार भी अपनी चमक बिखेरता है। आज हम बात कर रहे हैं सिवान जिले के कोड़र गाँव के रहने वाले प्रकाश कुमार की। प्रकाश ने  मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। 

कहते हैं अगर आपके काम में दम हो, तो अवसर खुद चलकर आपके पास आते हैं। प्रकाश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रकाश को सबसे पहले YouTube की ओर से एक आधिकारिक ईमेल (Gmail) के जरिए न्योता मिला, जिसके बाद खुद YouTube की टीम ने कॉल कर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया।

यह खास सम्मान समारोह मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आलीशान होटल रेडिसन ब्लू (Radisson Blu) में आयोजित किया गया था। इस 'YouTube क्रिएटर्स इवेंट' में पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों से केवल 50 से 70 चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। प्रकाश कुमार उनमें से एक थे, जो सिवान और पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

इस इवेंट के दौरान YouTube की टीम ने प्रकाश के काम की सराहना की और उन्हें विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया के भविष्य और कंटेंट क्रिएशन की बारीकियों पर चर्चा हुई। प्रकाश की इस उपलब्धि से उनके गाँव कोड़र में खुशी का माहौल है।

प्रकाश कुमार की टीम की यह सफलता बताती है कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब टैलेंट किसी बड़े शहर का मोहताज नहीं है।