Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान में खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

Siwan News: बिहार के सिवान में खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या; पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर

बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें धारदार हथियार से सात लोगों पर हमला कर दिया गया। इस हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शव मलमलिया चौक पर मिला, जबकि तीन शव मलमलिया-मशरख पथ पर आरओबी के पास पाए गए।

इस घटना के बाद सिवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और मलमलिया बाजार पूरी तरह से बंद हो गया है। साथ ही, एक मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह के पुत्र समेत चार लोगों की जान गई है। वहीं तीन घायलों का इलाज बसंतपुर के सीएचसी में जारी है।

घटनास्थल पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह और जदयू नेता अनिल सिंह समेत कई स्थानीय नेता मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।