Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार, सिवान। सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित चंवर में खाड़ी के पास ददवा पुल के नीचे पानी से शनिवार, 13 दिसंबर को दोपहर में पुलिस ने चोकर के बोरे में बंद दो शव बरामद किए।  दोनों युवकों की गला रेतकर बेहद निर्ममता से हत्या की गई थी। मृतकों की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि देर शाम तक उनकी पहचान नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पहचान की कोशिशें शुरू हुईं, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बीच क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल सुनसान इलाके में स्थित है, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है।

बताया गया कि शनिवार दोपहर जब ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे, तो उन्होंने पुल के नीचे दो बोरे में बंद शव देखे। इसके बाद गांव और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिहिर कुमार और अवर निरीक्षक आशुतोष रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।