लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान। केंद्रीय राज्यमंत्री सतीशचंद्र दुबे के सीवान आगमन पर दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक ने केंद्रीय राज्यमंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।







