Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान जंक्शन पर RPF व स्वान दस्ता का सघन सुरक्षा अभियान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती । 

सीवान। यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की संरक्षा एवं स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं स्वान दस्ता द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान छपरा स्वान दस्ता के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, स्वान 'रैंबो' तथा आरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण केंद्र, पार्सल कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र समेत अन्य संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया। स्वान दस्ता की सहायता से स्टेशन परिसर में रखे संदिग्ध सामान, लावारिस बैग, पैकेट एवं अन्य वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर खड़ी एवं गुजरने वाली प्रमुख मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों के सामान्य एवं आरक्षित कोच, लगेज व गार्ड वैन तथा यात्रियों के सामान की भी सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई। टीम ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई भी की।

आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों, कुलियों, वेंडरों एवं अन्य रेल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को देने की अपील की।

चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के किसी भी हिस्से से विस्फोटक, ज्वलनशील, संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के बाद संपूर्ण स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं यात्री सुविधाएं पूरी तरह सुरक्षित एवं सामान्य पाई गईं।