लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
वान/दरौंदा। थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव से पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पीड़ित के आवेदन पर दरौंदा थाना कांड संख्या 572/25 दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपित इंद्रासन राम को पूर्व में ही गोरौली गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरा आरोपित रामगढ़ा गांव निवासी रवींद्र राम घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।







