Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान : CM ने किया 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीवान जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 38 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि राज्य के 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2030 तक एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन के बल पर “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प को साकार किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।