लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम बना कर करें छापेमारी एसपी पुरन कुमार झा
सीवान/ पुलिस कप्तान पुरन कुमार झा ने शुक्रवार की दोपहर में थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाने की भौतिक स्थिति का जायजा, रिकार्ड संधारण, सीरिसता, हाजत, मालखाना, थाना कार्यालय, रनिंग रजिस्टर, ओडी रिपोर्ट का अवलोकन करने बाद विधि व्यवस्था की जानकारी ली.
इसके साथ ही उन्होंने पेंडिंग केसों का पुनरावलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया. एसपी ने बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर कड़ी नजर रखने व वाहन जांच अभियान तेज का आदेश दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपराध रोकथाम को लेकर दिवा, रात्रि गश्ती नियमित करने, वाहन चेकिंग, बैंक व सार्वजनिक बैंकिंग संस्थानों की चेकिंग करने का आदेश दिया.
उन्होंने फरार अपराधियों, वारंटियों, दागी व संदिग्ध की गिरफ्तारी पर जोर देते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा. उन्होंने कहा कि अपराधी सावधान हो जाए. अपराध करने के बाद बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने बताया कि जिस तरह से केस हो रही है उस तरह से अनुसंधान नहीं हो पा रहा है. लापरवाह लोगों के खिलाफ लापरवाही तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. मौके पर एसडीपीओ अमन, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार निराला, एसआई जयप्रकाश कुमार सहित थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.







