स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।
पटना । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का चेक प्रदान किया। वे सोमवार को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सरगांव पहुंचे थे, जहां मृतक मुकेश कुमार जिनकी पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी, उनकी पत्नी ज्योति देवी को चेक दिया है। साथ ही अजयपुर निवासी मृतिका लालती देवी के पति शिव मोची और पपरनौसा निवासी मृतक चंदन कुमार की पत्नी निक्की कुमारी को चेक प्रदान किया गया है। लालती देवी और चन्दन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौके पर नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित पूर्व मुखिया बृजनंदन सिंह, वर्तमान मुखिया विष्णुदेव पासवान, बिट्टू कुमार, वरुण कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, ध्रुव सिंह, पिंटू पासवान, तपेश्वर सिंह, राजीव कुमार, सतीश सिंह और निराला सिंह मौजूद थे।







