Ad Image
Ad Image
चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित || उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AI इंडिया इंपैक्ट समिट का किया उद्घाटन || तारिक रहमान बनें बांग्लादेश के नए PM, स्पीकर ओम बिरला ने की मुलाकात || जेनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की सकारात्मक वार्ता संपन्न || यंग माइंड्स ऑनलाइन लेक्चर सीरीज का दूसरा व्याख्यान आज, फिल्में सितारे करेंगे शिरकत || भारत और फ्रांस मिलकर बनायेंगे अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर, बनी सहमति || पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

राष्ट्रीय सम्मान 2026: दानवीर कर्ण पुरस्कार से विभूषित होंगे, अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

मोतिहारी। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर बिहार के अंग प्रदेश स्थित भागलपुर में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले अंग अंगिका साहित्य महोत्सव में बिहार के लाल व देश के सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय रेत शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार को प्रतिष्ठित ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को इस संबंध में व्हाट्सएप के जरिए एक आमंत्रण पत्र भेजकर जानकारी देते हुए जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने बताया कि युग चेतना, अंग जन गण, अंग मदद एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव में अंगिका भाषा, साहित्य और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भारतीय समकालीन कला के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय उत्कृष्ट योगदान के लिए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम शामिल है।

उन्होंने बताया कि मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अद्भुत रेत कला के माध्यम से न केवल देशभर में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया है। उनकी कलाकृतियों ने विश्व स्तर पर भारत और बिहार का गौरव बढ़ाया है।

अंगिका साहित्य महोत्सव में उन्हें ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से अलंकृत किया जाना अंग प्रदेश सहित पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के साहित्यकार, कलाकार, भाषा प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

विश्व मातृभाषा दिवस पर आयोजित यह समारोह अंगिका भाषा के संवर्धन तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।