लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
महाराजगंज के सोना चांदी के गलाई पकाई के कार्य करने वाले राहुल तुकाराम कोलेकर के हत्या के मामले में महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, सारण जिला के रसूलपुर थाना के थानाध्यक्ष प्रिंस राज एवं महाराजगंज के अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल किया।
अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज से घटना में शामिल अपराधियों की पहचान में जुट हुए है। बताते चले कि महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिला के आरपाड़ी थाना क्षेत्र के गोरडवाड़ी गांव निवासी तुका राम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल तुकाराम कोलेकर की अपराधियों ने 30 अप्रैल की सुबह गोली मार कर हत्या कर शव को सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र बानपुरा नवादा गांव के नहरी से 30 अप्रैल की दोपहर करीब 1.30 बजे शव बरामद हुआ था। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को महाराजगंज के पुरानी बाजार के एक स्वर्ण व्यवसाई के पुत्री के शादी में मृतक राहुल तुकाराम को लेकर नखास चौक स्थित एक मैरेज हाल में मौजूद था। जांच के क्रम में पाया गया कि मैरेज हाल के सीसीटीवी में राहुल तुकाराम कोलेकर 30 अप्रैल के सुबह 4 बजे तक मौजूद था, उसके बाद से वह गायब हो गया।







