लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर गांव में मोटर चोरी करने की शिकायत करने पर परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया.
इस मामले में पीड़ित दिग्विजय कुमार ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के विकास कुमार एवं उसकी मां पर केस दर्ज कराई है. उसने अपने दिए आवेदन में कहा है कि विकास कुमार 30 अप्रैल को मेरे घर के पास लगे मोटर की चोरी कर रहा था. आवाज सुनाई देने पर देखा गया तो वह भागने लगा. चोरी की शिकायत करने पर उक्त दोनों लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिए. जिसमें मैं घायल हो गया.







