Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरित बिहार के संकल्प के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना । पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

यह केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का दिवस है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पटना जू में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागीय मंत्री ने हरित और स्वस्थ बिहार एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर माननीय मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने रुद्राक्ष का पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
      
कार्यक्रम के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) श्री अरविंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2026-27 में राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से  5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 पर्यावरणविदों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए माननीय मंत्री ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
      
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) श्री अरविंदर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक श्री अभय कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) श्री सुरेंद्र सिंह, मुख्य वन्य संरक्षक (आईटी) श्री एस. चंद्रशेखर, विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के सचिव, श्री अमित कुमार, वन संरक्षक (मुख्यालय) श्री सत्यजीत कुमार एवं पटना जू के निदेशक श्री हेमंत पाटील सहित विभाग तथा पटना जू के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।