Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हरियाणा: सौतेले पिता की घिनौनी हरकत, पापा ने जबरन साथ सोने को कहा था...

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

'पापा ने जबरन साथ सोने को कहा था...', हरियाणा में सौतेले पिता की घिनौनी हरकत; बेटी ने रोते हुए सुनाई आपबीती

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला ने अपने पति पर उसकी पहली शादी से हुई 17 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो बेटी के साथ मारपीट की गई और उस पर कूलर फेंका गया, जिससे उसे कंधे पर चोट आई। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से एक बेटी है और पांच साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति से कर दी। इस शादी से भी एक बेटी है। कुछ समय पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह अपने पति और बेटियों के साथ मायके में रहने लगी, क्योंकि वहां कोई और नहीं था।

घटना 26 जून की है, जब महिला दवा लेने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गई थी और रात को देरी होने पर अपने रिश्तेदार के यहां रुक गई। अगले दिन जब वह घर लौटी, तो उसकी बड़ी बेटी ने रोते हुए बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ सोने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट की और कूलर फेंक दिया, जिससे उसके कंधे में गंभीर चोट लग गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।