लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान। नगर पंचायत हसनपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा अदिति कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में 459 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
अदिति, श्री प्रदीप प्रसाद की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर प्रयास और मजबूत इरादों से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने अदिति की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है।
अदिति की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल है। ऐसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा दिखाती हैं।







