Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

हिमाचल में बारिश से तबाही: मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

हिमाचल में बारिश से तबाही: मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान, अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए आगामी दिनों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राज्यभर में 200 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध रहीं।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 जुलाई से तीन दिनों तक कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का भी खतरा जताया गया है। 20 जुलाई के लिए बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई महीने में मंडी जिले में सबसे अधिक 357.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 203.7 मिमी से 76% अधिक है। इसके बाद सिरमौर में 297.6 मिमी, कांगड़ा में 220.3 मिमी, ऊना में 200.4 मिमी और शिमला में 200.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। राज्य में 1 जुलाई से 18 जुलाई के बीच औसतन 128.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, शुक्रवार को पूरे राज्य में 250 सड़कें बंद रहीं, जिनमें मंडी जिले में सबसे ज्यादा 178 सड़कें बाधित रहीं। बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित रही। फिलहाल 81 ट्रांसफार्मर खराब हैं और 61 जल योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं।

मानसून की शुरुआत 20 जून से होने के बाद से अब तक राज्य में 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 लोग लापता हैं, जिनके मारे जाने की आशंका है, जबकि 199 लोग घायल हुए हैं। एसईओसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मानसून सीजन में राज्य को अब तक कुल 1,220.38 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।