Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद, FASTag/UPI से ही होगा भुगतान

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने टोल भुगतान को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला किया है। इसके तहत 1 अप्रैल से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

सरकारी निर्णय के अनुसार अब टोल टैक्स का भुगतान केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही किया जा सकेगा। नकद लेन-देन पूरी तरह बंद होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने और यातायात व्यवस्था के अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले UPI के जरिए टोल भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी, जिसे यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिला।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने, समय की बचत करने और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल के बाद टोल पर केवल FASTag और UPI ही मान्य होंगे। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से न सिर्फ समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि हाईवे यात्रा भी पहले से अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक बन सकेगी।