Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

13 मार्च को फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई l जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुचर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रशंसकों के लिए यह बड़ी खबर है कि 13 मार्च को इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि यह री-रिलीज दर्शकों को फिल्म की कहानी और एक्शन का अनुभव फिर से बड़े पर्दे पर देने के लिए की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म को इस बार करीब 500 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। इनमें भारत में लगभग 250 स्क्रीन शामिल हैं, जबकि बाकी 250 स्क्रीन विदेशों में होंगी। भारत में फिल्म की स्क्रीनिंग 12 मार्च से ही शुरू कर दी गई है, जबकि विदेशी सिनेमाघरों में इसे 13 मार्च से दिखाया जाएगा।

फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि दर्शकों के बीच धुरंधर को लेकर अभी भी जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज से पहले फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया गया है। इससे दर्शक पहले भाग की कहानी को दोबारा याद कर सकेंगे और सीक्वल देखने का उत्साह और भी बढ़ेगा।

फिल्म की री-रिलीज को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दोबारा रिलीज होने पर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहेगी।