Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

14 साल की बच्ची से खिड़की तोड़कर रेप, पड़ोसी सहित तीन के खिलाफ FIR दर्ज

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

बक्सर जिले के एक गांव में 14 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी धनो सिंह ने खिड़की से घुसकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दो अन्य आरोपी आदित्य सिंह और नीरज सिंह बाहर निगरानी में खड़े थे। पीड़िता के चचेरे भाई ने आवाज सुनकर कमरा बाहर से बंद कर दिया। परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही मेडिकल जांच और बयान दर्ज किया गया। तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

शनिवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में तीनों को नामजद किया गया है। महिला थाना में पीड़िता के चाचा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म की यह घटना शनिवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के चाचा के बयान के अनुसार रात 10 बजे के करीब उनका बेटा कमरे से बाहर निकला, तो 14 वर्षीय चचेरी बहन के कमरे से किसी की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर लड़का घबरा गया और उसने कमरा बाहर से बंद करके अपने पिता को पूरी बात बताई। चाचा अपने बेटे के साथ जब 14 वर्षीय भतीजी का कमरा खोला, तो एक युवक शरीर पर शाल लपेटे उन्हें धक्का देकर भाग निकला।

चाचा ने भतीजी से पूछताछ की तो उसने बताया कि शौच से लौटकर जब वह अपने कमरे में जा रही थी, तभी पड़ोसी धनो सिंह खिड़की के रास्ते आंगन में घुसा। उसने पीड़िता को पकड़कर कमरे में घसीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।